Download the free Kindle app and start reading Kindle books instantly on your smartphone, tablet or computer – no Kindle device required.
Read instantly on your browser with Kindle for Web.
Using your mobile phone camera, scan the code below and download the Kindle app.
Kisi Ajnabi Ke Pyaar Mein । किसी अजनबी के प्यार में
Save Extra with 3 offers
10 days Replacement
| Replacement Reason | Replacement Period | Replacement Policy |
|---|---|---|
| Physical Damage, Defective, Wrong and Missing Item | 10 days from delivery | Replacement |
Replacement Instructions
Read full returns policy
Purchase options and add-ons
'किसी अजनबी के प्यार में’ सिर्फ़ प्रेम कहानियों का संग्रह नहीं, बल्कि टूटते-बिखरते रिश्तों, अकेलेपन की दरारों और आत्मा को छू लेने वाले लम्हों की परतों में लिपटी एक किताब है। इसमें प्रेम, अकेलापन, स्त्री-विमर्श और मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को बड़ी सहजता और गहराई से उकेरा गया है। हर कहानी किसी एक किरदार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अनकही कहानी जैसी लगती है।
इन कहानियों में स्त्रियाँ हैं—चुप नहीं, बोलती हुईं; टूटी नहीं, खुद को समेटती हुईं। ‘वो सर्दियों के दिन थे’ से लेकर ‘जिया ओ जिया’ तक, हर कहानी में एक ऐसी धड़कन है जो पाठकों के भीतर देर तक गूँजती रहती है। लेखिका की भाषा सजीव, दृश्यात्मक और बेहद आत्मीय है—पाठक जब पढ़ता है तो पात्रों के साथ जीने लगता है, रोता है, मुस्कराता है।
यह संग्रह आपको न केवल पढ़ने के लिए मजबूर करेगा, बल्कि हर कहानी खत्म होने के बाद कुछ देर ठहरने को भी कहेगी। क्योंकि कहीं-न-कहीं, इनमें से कोई कहानी आपकी भी हो सकती है।
- Print length204 pages
- LanguageHindi
- PublisherHind Yugm
- Publication date8 June 2025
- Dimensions12.9 x 1.1 x 19.8 cm
- ISBN-108119555260
- ISBN-13978-8119555260
Frequently bought together

Customers who viewed this item also viewed
- Phir Milogi । फिर मिलोगीPaperbackFREE Delivery over ₹499. Fulfilled by Amazon.Get it by Saturday, November 21
- Chandpur Ki Chanda । चाँदपुर की चंदाPaperbackFREE Delivery over ₹499. Fulfilled by Amazon.Get it by Monday, November 23
- Kulhad Bhar Ishq: KashishqPaperbackFREE Delivery over ₹499. Fulfilled by Amazon.Get it by Saturday, November 21
- Tension Mat Le Yaar । टेंशन मत ले यारPaperbackFREE Delivery over ₹499. Fulfilled by Amazon.Get it by Monday, November 23
- Hazaaron KhwahishenPaperbackFREE Delivery over ₹499. Fulfilled by Amazon.Get it by Saturday, November 21
Product description
About the Author
रेणु का एक कविता-संग्रह ‘जब मैं कोई नहीं हूँ’ साल 2020 में प्रकाशित हो चुका है। कहानियों के साथ ही प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं और ब्लॉग में उनकी कविताओं, वैचारिक आलेखों, और समीक्षाओं का निरंतर प्रकाशन होता रहा है। रेणु पिछले कई सालों से अपनी कहानियों का देश के अलग-अलग शहरों में वाचन (storytelling) भी कर रही हैं। ‘किसी अजनबी के प्यार में’ रेणु मिश्रा का पहला कहानी-संग्रह है।
Product details
- Publisher : Hind Yugm
- Publication date : 8 June 2025
- Edition : First Edition
- Language : Hindi
- Print length : 204 pages
- ISBN-10 : 8119555260
- ISBN-13 : 978-8119555260
- Item Weight : 160 g
- Dimensions : 12.9 x 1.1 x 19.8 cm
- Country of Origin : India
- Net Quantity : 1 Count
- Packer : Hind Yugm, C-31, Sector-20, Noida (UP)-201301. Ph-0120-4374046
- Generic Name : Book
- Best Sellers Rank: #10,259 in Books (See Top 100 in Books)
- #65 in Anthologies (Books)
- #142 in Short Stories (Books)
- #452 in Contemporary Romance (Books)
- Customer Reviews:
Customer reviews
Customer reviews, including Product Star Ratings, help customers to learn more about the product and decide whether it is the right product for them.
To calculate the overall star rating and percentage breakdown by star, we do not use a simple average. Instead, our system considers things such as how recent a review is and if the reviewer bought the item on Amazon. It also analyses reviews to verify trustworthiness.
Learn more about how customer reviews work on AmazonReviews with images
कैसे अजनबी बन जाते हैं अपने इस एहसास से रूबरू कराती ‘किसी अजनबी के प्यार में’
Top reviews from India
- 5 out of 5 stars
Gud one.... recommended
Reviewed in India on 26 August 2026Paper quality is very good. Thick paper. When you use highlighter, it doesn't leave imprint on the opposite side. Very neat and clean printing.
Ashish Aggarwal
Sending feedback…Sending feedback...HelpfulThank you for your feedback.Sorry, we failed to record your vote. Please try againThank you. We'll investigate in the next few days.Sorry, We failed to report this review. Please try againWe'll check if this review meets our community guidelinesOpens in a new tab. If it doesn't, we'll remove it.
CancelReport - 5 out of 5 stars
कैसे अजनबी बन जाते हैं अपने इस एहसास से रूबरू कराती ‘किसी अजनबी के प्यार में’
Reviewed in India on 17 October 2026रेणु मिश्रा का कहानी-संग्रह "किसी अजनबी के प्यार में" उन कहानियों का संग्रह है जो पढ़ते समय जितनी सहज लगती हैं, समाप्त होने के बाद उतनी ही देर तक मन में गूँजती रहती हैं। इन कहानियों के पात्र बहुत देर तक मन की परतों को कुदेरते रहते हैं। संग्रह की पहली ही कहानी किसी को खोने से लेकर किसी को पाने तक का पूरा सफ़र तय करा देती है। किताब की हर कहानी का अपना अलग रंग और अपना अलग दृष्टिकोण है जो लेखक अपने पाठकों को देना चाहता है। कहीं पहली मोहब्बत की मासूमियत है, कहीं बिछड़ने की चुभन, जिन्हें शब्दों से अधिक एहसासों में समझा जा सकता है। रेणु ने प्रेम को किसी एक परिभाषा में नहीं बांधा, बल्कि उसके अनेक रूपों को बड़ी सहजता से सामने लाई हैं।
कहानी "बालकनी में भगवान" तो मानो अब शहर-शहर की बात हो गई है। बुलेट ट्रेन की तरह भाग रहे युग में लोगों की प्राथमिकता बदलती जा रही हैं मगर मालती देवी जैसी कई औरतें आज भी अपने बेटू-बहू का इंतजार हर त्यौहार पर कर रहीं हैं। "दो दूनी पाँच" स्त्री के संघर्ष, आत्मसम्मान और आत्म-खोज को बेहद संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत करती है। हर कहानी अपने-अपने विषय और भावनात्मक प्रभाव के कारण विशेष रूप से ध्यान खींचती हैं। रेणु मिश्रा की लेखन-शैली इस पुस्तक की सबसे बड़ी ताक़त है। उनकी भाषा सरल है और उन्होंने ये सिद्ध किया कि सरल भाषा में भी असाधारण बात कही जा सकती है। वे बिना किसी लाम- लपेट या भारी-भरकम शब्दों का सहारा लिए बिना कहती हैं जो पाठक के भीतर गहरी जगह बना लेते हैं।
इस कहानी संग्रह में स्त्री को पुराने जमाने की अबला नहीं दिखाया गया, बल्कि इन कहानियों में स्त्री संघर्ष करती हुई, टूटती-बिखरती और फिर से खड़ी होती है। लेखक ने स्त्री-विमर्श पर भाषण नहीं दिया बल्कि पात्रों के जीवन के माध्यम से उसे स्वाभाविक रूप से सामने लाई हैं। यही कारण है कि कहानियाँ उपदेश नहीं देतीं, बल्कि पाठक को स्वयं सोचने का अवसर देती हैं। "किसी अजनबी के प्यार में" केवल प्रेम, बिछड़न, कहानियों का संग्रह नहीं है, बल्कि उन अनकहे एहसासों का बंडल है जिन्हें हम अक्सर अपने भीतर दबाकर जीते रहते हैं। यह पुस्तक याद दिलाती है कि कुछ अजनबी लोग हमारी ज़िंदगी में थोड़ी देर के लिए आते हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी हमारे भीतर हमेशा के लिए रह जाती है। बहरहाल, यदि आपको ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो शोर नहीं करतीं, बल्कि धीरे-धीरे आपके भीतर उतरकर आपको अपने ही जीवन के किसी भूले हुए हिस्से से मिलवा दें, तो "किसी अजनबी के प्यार में" निश्चित रूप से पढ़ी जानी चाहिए।

5 out of 5 starsकैसे अजनबी बन जाते हैं अपने इस एहसास से रूबरू कराती ‘किसी अजनबी के प्यार में’

इस किताब के लिए रिटर्न गिफ्ट में क्या दू?
Reviewed in India on 31 July 2026सही कहा तुमने इस बेवजह सी दुनिया में ज़िंदा रहने के जितने भी तरीक़े होते होंगे उस मै| से हम अपना favourite तरीका ढूँढते है और मेरा favourite तरीका है किताबों की खोज करना,उनको खरीदना और पढ़ना।
“किसी अजनबी के प्यार में “ में जब तुम्हारे जादुई शब्द “लम्हों को रेत की तरह फिसलने मत दो बल्कि उन्हें इतना अपना बना लो कि जब तुम इन लम्हों को याद करो तो तुम्हारा दिल कुछ भी भूला ना हो- यह कहानी हमे हमारी पास्ट की यादों को,भविष्य के सपनों को,वर्तमान में जीते हुए दिखाती है। यह कहानी दो दिलों,दो आत्माओं के एहसास को बताती है।यह कहानी प्यार के रंगीन सपनों के बारे में एहसास दिलाती है और ये कुछ ऐसे एहसास है जो तुम जैसी लेखिका ही हम पाठको को दे सकती है।
धन्यवाद रेणु जी

सही कहा तुमने इस बेवजह सी दुनिया में ज़िंदा रहने के जितने भी तरीक़े होते होंगे उस मै| से हम अपना favourite तरीका ढूँढते है और मेरा favourite तरीका है किताबों की खोज करना,उनको खरीदना और पढ़ना।
“किसी अजनबी के प्यार में “ में जब तुम्हारे जादुई शब्द “लम्हों को रेत की तरह फिसलने मत दो बल्कि उन्हें इतना अपना बना लो कि जब तुम इन लम्हों को याद करो तो तुम्हारा दिल कुछ भी भूला ना हो- यह कहानी हमे हमारी पास्ट की यादों को,भविष्य के सपनों को,वर्तमान में जीते हुए दिखाती है। यह कहानी दो दिलों,दो आत्माओं के एहसास को बताती है।यह कहानी प्यार के रंगीन सपनों के बारे में एहसास दिलाती है और ये कुछ ऐसे एहसास है जो तुम जैसी लेखिका ही हम पाठको को दे सकती है।
धन्यवाद रेणु जी
2 people found this helpfulSending feedback…Sending feedback...HelpfulThank you for your feedback.Sorry, we failed to record your vote. Please try againThank you. We'll investigate in the next few days.Sorry, We failed to report this review. Please try againWe'll check if this review meets our community guidelinesOpens in a new tab. If it doesn't, we'll remove it.
CancelReport - 4 out of 5 stars
A good collection of stories
Reviewed in India on 23 July 2026I picked up this book without many expectations. It isn't written by a widely recognised name in Hindi literature or a Sahitya Akademi award-winning author. But then again, not every enjoyable reading experience needs the weight of literary acclaim. Sometimes, the simple joy of discovering an unfamiliar voice is reason enough to pick up a book.
The language across all the short stories is effortless and accessible without ever feeling dull. It's the kind of writing you can breeze through while staying completely invested. What I appreciated even more was how each story quietly touched upon social issues, making the narratives feel relevant and relatable without being preachy.
Not every story wraps itself up with a neat conclusion, and I actually liked that. Instead of spelling everything out, the author @ruhe_zindagi leaves room for the reader to understand the characters deeply enough to imagine what their next step might be.

I picked up this book without many expectations. It isn't written by a widely recognised name in Hindi literature or a Sahitya Akademi award-winning author. But then again, not every enjoyable reading experience needs the weight of literary acclaim. Sometimes, the simple joy of discovering an unfamiliar voice is reason enough to pick up a book.
The language across all the short stories is effortless and accessible without ever feeling dull. It's the kind of writing you can breeze through while staying completely invested. What I appreciated even more was how each story quietly touched upon social issues, making the narratives feel relevant and relatable without being preachy.
Not every story wraps itself up with a neat conclusion, and I actually liked that. Instead of spelling everything out, the author @ruhe_zindagi leaves room for the reader to understand the characters deeply enough to imagine what their next step might be.
2 people found this helpfulSending feedback…Sending feedback...HelpfulThank you for your feedback.Sorry, we failed to record your vote. Please try againThank you. We'll investigate in the next few days.Sorry, We failed to report this review. Please try againWe'll check if this review meets our community guidelinesOpens in a new tab. If it doesn't, we'll remove it.
CancelReport - 5 out of 5 stars
Must read book
Reviewed in India on 10 September 2025समीक्षा – "किसी अजनबी के प्यार में"
"किसी अजनबी के प्यार में" एक ऐसा कहानी-संग्रह है, जिसमें शब्दों ने सिर्फ़ कथानक नहीं रचा बल्कि भावनाओं का जाल बुन दिया है। इस किताब की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि इसमें मौजूद हर कहानी अपने भीतर एक अलग संसार, एक अलग दृष्टिकोण और एक अलग एहसास समेटे हुए है। हर कहानी एक नई किताब जैसी लगती है, जो शुरू होते ही पाठक को अपनी गहराइयों में खींच ले जाती है।
लेखक ने मानो रिश्तों, एहसासों और प्रेम के तमाम रंगों को शब्दों में ढाल दिया हो। कभी ये कहानियाँ हमें पहली मोहब्बत की मासूमियत की याद दिलाती हैं, कभी बिछड़ने की कसक का एहसास कराती हैं, तो कभी अधूरेपन में भी छिपे सौंदर्य को उजागर करती हैं। पढ़ते-पढ़ते ऐसा लगता है जैसे हम किसी अजनबी की कहानी नहीं, बल्कि अपनी ही ज़िंदगी का कोई भूला हुआ पन्ना पढ़ रहे हों।
हर किरदार इतना जीवंत लगता है कि पाठक उससे तुरंत जुड़ जाता है। कभी आपको लगेगा कि आप खुद वही अजनबी हैं जो किसी मोड़ पर प्यार में पड़ गया, तो कभी लगेगा कि आप वही हैं जो अपने दिल की अनकही बातें किसी को कहना चाहता है पर कह नहीं पाता। कहानियाँ इतनी सजीव और दिल को छू लेने वाली हैं कि पाठक अनायास ही हर पल को महसूस करने लगता है।
इस किताब की सबसे ख़ास बात यह है कि यह सिर्फ़ “प्यार” की बात नहीं करती, बल्कि यह दिखाती है कि प्यार कितने रूपों में ज़िंदगी में आता है—कभी ख़ुशी की तरह, कभी दर्द की तरह, कभी यादों की तरह और कभी उम्मीद की तरह। इसमें मौजूद हर कहानी अलग-अलग परिस्थितियों से गुजरते रिश्तों और दिल की धड़कनों को ऐसे पेश करती है कि हर किसी को लगेगा मानो यह उसकी अपनी दास्तान हो।
पढ़ते-पढ़ते आपको समय का बिल्कुल भी एहसास नहीं होता। यह किताब आपको अपने ही बनाए संसार में ले जाती है जहाँ हर शब्द दिल की गहराई तक उतर जाता है। कभी आँखें नम होती हैं, कभी दिल मुस्कुराता है और कभी मन सोच में डूब जाता है। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है कि यह किताब सिर्फ़ पढ़ी नहीं जाती, बल्कि महसूस की जाती है।
"किसी अजनबी के प्यार में" उन सभी लोगों के लिए है जिन्होंने कभी प्यार किया है, प्यार खोया है या फिर बस प्यार को समझना चाहा है। यह किताब आपको यह एहसास कराती है कि मोहब्बत भले ही एक अजनबी से शुरू हो, लेकिन उसका असर उम्रभर चलता है।
संक्षेप में कहा जाए तो यह किताब केवल कहानियों का संग्रह नहीं, बल्कि प्रेम की अनंत यात्रा है, जहाँ हर पन्ना आपके दिल में एक नई लहर पैदा करता है। इसे पढ़ने के बाद आप न सिर्फ़ किरदारों से, बल्कि अपने ही भीतर छिपे एहसासों से भी रूबरू होते हैं। यह किताब अपने पाठकों के दिल में गहरी छाप छोड़ने वाली है और शायद यही इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।❤️🌸

समीक्षा – "किसी अजनबी के प्यार में"

3 people found this helpfulSending feedback…Sending feedback...HelpfulThank you for your feedback.Sorry, we failed to record your vote. Please try againThank you. We'll investigate in the next few days.Sorry, We failed to report this review. Please try againWe'll check if this review meets our community guidelinesOpens in a new tab. If it doesn't, we'll remove it.
CancelReport - 5 out of 5 stars
"किसी अजनबी के प्यार में" किताब समीक्षा, लेखक- रेणु मिश्रा जी।
Reviewed in India on 1 September 2025"किसी अजनबी के प्यार में" रेणु मिश्रा जी का पहला कहानी संग्रह है।
रेणु मिश्रा जी का कहानी संग्रह “किसी अजनबी के प्यार में” केवल शीर्षक से ही पाठक को अपनी ओर खींच लेता है। शीर्षक में छुपा ‘अजनबी’ और ‘प्यार’ का मेल पाठक को यह सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर यह कहानियाँ कैसी होंगी—क्या यह अनकहे रिश्तों की दास्तान हैं, अधूरेपन में छिपी भावनाओं का चित्रण है, या फिर जीवन के उन कोनों की झलक है जहाँ हम अक्सर अपनी नज़रें नहीं डालते।
इस संग्रह की कहानियों में जीवन के विविध रंग समाहित हैं—प्यार, विश्वास, संघर्ष, रिश्तों की नाज़ुक डोर, और समाज की वह सच्चाई जो अक्सर हमें भीतर से झकझोर देती है। लेखिका की सबसे बड़ी खूबी यह है कि उनकी भाषा बहुत सहज, प्रवाहमयी और संवेदनशील है। कहानियों के पात्र हमें बिलकुल अपने आसपास के लोग लगते हैं—वे जिनसे हम रोज़ मिलते हैं, बातें करते हैं, या कभी-कभी केवल चुपचाप गुजर जाते हैं।
कहानी की बुनावट इतनी सहज है कि पाठक को किसी कृत्रिमता का एहसास नहीं होता। हर कहानी के भीतर एक भावनात्मक गहराई है, जो पाठक के दिल पर असर छोड़ती है। कभी ये कहानियाँ अपने कोमल अहसासों से दिल को छू जाती हैं तो कभी समाज की कठोर सच्चाइयों से हमें सोचने पर विवश कर देती हैं।
रेणु मिश्रा जी ने मानवीय मनोविज्ञान को बहुत बारीकी से पकड़ा है। उनकी कहानियों में कहीं विरह है, कहीं अपनापन, कहीं मासूम भावनाओं का उद्गार है, तो कहीं अनकही पीड़ा का धीमा संगीत। शीर्षक कहानी *“किसी अजनबी के प्यार में”* हो या संग्रह की अन्य कहानियाँ, हर एक रचना पाठक को अपने साथ बहा ले जाती है।
इस पुस्तक की सबसे सुंदर विशेषता यही है कि यह हमें बार-बार अपने जीवन और अपने रिश्तों की तरफ लौटकर देखने को प्रेरित करती है। कहानियाँ पढ़ते समय ऐसा लगता है मानो हमारे अपने अनुभव और हमारी अपनी भावनाएँ इन पंक्तियों में ढलकर सामने आ गई हों।
कुल मिलाकर, यह संग्रह केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि यह आत्ममंथन की यात्रा भी कराता है। जो पाठक भावनाओं को गहराई से समझना चाहते हैं, जीवन की अनदेखी परतों को छूना चाहते हैं, और संवेदनाओं के संसार में उतरना चाहते हैं, उनके लिए यह किताब एक अमूल्य उपहार हैं।
आपने इस किताब में भावनाओं को जिस सजीवता से पिरोया है, वह दिल को गहराई तक छू जाता है। आपके शब्दों ने हमें संवेदनाओं और रिश्तों की नई परतें दिखाईं—इसके लिए हृदय से आभार।” 🙏🙏
Sending feedback…Sending feedback...HelpfulThank you for your feedback.Sorry, we failed to record your vote. Please try againThank you. We'll investigate in the next few days.Sorry, We failed to report this review. Please try againWe'll check if this review meets our community guidelinesOpens in a new tab. If it doesn't, we'll remove it.
CancelReport - 5 out of 5 stars
Superb book , evryone should read it
Reviewed in India on 3 July 2025👉सबसे बड़ी बात क्या होती है कि अगर कोई हम किताब पढ़ते हैं और उस किताब को पढ़ते समय हमारे अंदर एक डर / भय का माहौल होता है, उस किताब के किरदारो में इतनी बारीकी और संजीदगी होती है जो आपके मन- मस्तिष्क पर इस तरीके से हावी हो जाते हैं की हर एक कहानी आपको एक नया रोमांच और एक आंतरिक पीड़ा सा महसूस करवाती है । ऐसा ही है अनुभव मैंने इस कहानी संग्रह में देखने को मिला है ।
प्रस्तुत कहानी संग्रह " किसी अजनबी के प्यार में " लेखिका रेणु मिश्रा द्वारा रचित है । यह उनकी दुसरी किताब है ।
👉इस कहानी संग्रह में लेखिका की लेखन शैली एकदम उन्मुक्त और व्यवस्थित( प्लाटिंग) नजर आती है , कथन और कथ्य की जो तारतम्यता कहानी और किरदारों को पिरोकर रखती है , कहीं भी किसी भी कहानी में लेखिका के लेखन शैली में उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिलता है एक स्पष्ट और गंभीर लेखन देखने को मिलता है।
👉साथ ही लेखिका के शब्दों के चयन और कहानियों की जो पृष्ठभूमि है उसमें उनकी मजबूती इस बात को बताती है कि किरदारों को रचनात्मकता रूप से निखारने में उनकी यूएसपी है । उनकी कहानी का हर किरदार अपनी एक सजीवता देखने को मिलती है।
👉अगर हम बात करें इस कहानी संग्रह की विषय वस्तु की तो इसमें बहुत सारी कहानियां सामाजिक वर्जनाओं और मान्यताओं को तोड़ती नजर आती है और बदलती दुनिया को एक नए नजरिया जिसमें मुख्य केन्द्र ( स्त्री ) है , स्त्री के अंतर्मन और आकांक्षाओं को लेखिका ने इस कहानी संग्रह में रखने का एक माध्यम चुना है । कई सारी कहानियों में प्रेम प्रसंग से लेकर स्मृतियां जो जीवन की करवटें बदलने के बाद भी छाप छोड़ जाती है ।लेखिका ने मन एकांकीपन को काफी हद तक अपनी कहानियों में सशक्त अभिव्यक्त किया है और मन की जो द्वंद्वात्मक दुविधाएं होती है उनको खुले तौर पर प्रस्तुत किया है , कहानी संग्रह में कहानियों की विषय वस्तु विभिन्नताएं भी देखने को मिलती है हर कहानी अपनी एक नए रंग का एहसास कराती है ।
👉लेखिका के लेखन शैली की सबसे खूबसूरत उनकी कहानियों रूपरेखा और पृष्ठभूमि तैयार करना उनकी यूएसपी लगता है लेखिका हर कहानी की शुरुआत में उनका जो नेरेशन और किरदारों के बीच में साम्यता को बैठाने उनकी लेखन कला शानदार नजर आती है ।
अगर आप भी पढ़ना चाहते हैं एक शानदार और खूबसूरत कहानी संग्रह जरूर पड़े इस किताब को ।
Anil malviya

👉सबसे बड़ी बात क्या होती है कि अगर कोई हम किताब पढ़ते हैं और उस किताब को पढ़ते समय हमारे अंदर एक डर / भय का माहौल होता है, उस किताब के किरदारो में इतनी बारीकी और संजीदगी होती है जो आपके मन- मस्तिष्क पर इस तरीके से हावी हो जाते हैं की हर एक कहानी आपको एक नया रोमांच और एक आंतरिक पीड़ा सा महसूस करवाती है । ऐसा ही है अनुभव मैंने इस कहानी संग्रह में देखने को मिला है ।
प्रस्तुत कहानी संग्रह " किसी अजनबी के प्यार में " लेखिका रेणु मिश्रा द्वारा रचित है । यह उनकी दुसरी किताब है ।
👉इस कहानी संग्रह में लेखिका की लेखन शैली एकदम उन्मुक्त और व्यवस्थित( प्लाटिंग) नजर आती है , कथन और कथ्य की जो तारतम्यता कहानी और किरदारों को पिरोकर रखती है , कहीं भी किसी भी कहानी में लेखिका के लेखन शैली में उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिलता है एक स्पष्ट और गंभीर लेखन देखने को मिलता है।
👉साथ ही लेखिका के शब्दों के चयन और कहानियों की जो पृष्ठभूमि है उसमें उनकी मजबूती इस बात को बताती है कि किरदारों को रचनात्मकता रूप से निखारने में उनकी यूएसपी है । उनकी कहानी का हर किरदार अपनी एक सजीवता देखने को मिलती है।
👉अगर हम बात करें इस कहानी संग्रह की विषय वस्तु की तो इसमें बहुत सारी कहानियां सामाजिक वर्जनाओं और मान्यताओं को तोड़ती नजर आती है और बदलती दुनिया को एक नए नजरिया जिसमें मुख्य केन्द्र ( स्त्री ) है , स्त्री के अंतर्मन और आकांक्षाओं को लेखिका ने इस कहानी संग्रह में रखने का एक माध्यम चुना है । कई सारी कहानियों में प्रेम प्रसंग से लेकर स्मृतियां जो जीवन की करवटें बदलने के बाद भी छाप छोड़ जाती है ।लेखिका ने मन एकांकीपन को काफी हद तक अपनी कहानियों में सशक्त अभिव्यक्त किया है और मन की जो द्वंद्वात्मक दुविधाएं होती है उनको खुले तौर पर प्रस्तुत किया है , कहानी संग्रह में कहानियों की विषय वस्तु विभिन्नताएं भी देखने को मिलती है हर कहानी अपनी एक नए रंग का एहसास कराती है ।
👉लेखिका के लेखन शैली की सबसे खूबसूरत उनकी कहानियों रूपरेखा और पृष्ठभूमि तैयार करना उनकी यूएसपी लगता है लेखिका हर कहानी की शुरुआत में उनका जो नेरेशन और किरदारों के बीच में साम्यता को बैठाने उनकी लेखन कला शानदार नजर आती है ।
अगर आप भी पढ़ना चाहते हैं एक शानदार और खूबसूरत कहानी संग्रह जरूर पड़े इस किताब को ।
Anil malviya
One person found this helpfulSending feedback…Sending feedback...HelpfulThank you for your feedback.Sorry, we failed to record your vote. Please try againThank you. We'll investigate in the next few days.Sorry, We failed to report this review. Please try againWe'll check if this review meets our community guidelinesOpens in a new tab. If it doesn't, we'll remove it.
CancelReport - 5 out of 5 stars
Found a gem!
Reviewed in India on 12 June 2025I was waiting for this book to release since the day it was announced! Firstly, Hind Yugm is doing a great work. Renu Mishra (Author) has a fresh voice and fresh perspective on society, people and relationship to share through these stories. I’ve finished reading the first couple of stories already! Can’t wait to move forward with the next story in the book!
It’s always a great feeling to see more and more writers getting the right kind of platform to take their work reach new and more, better audiences! ✨

CancelReport